मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग।सुपेला से वापस राजनांदगांव हाईवे रोड से अपने घर वापस आ रहे प्रार्थी की मोटरसाइकिल को एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल चला रहे लक्ष्मी नारायण को सिर, पैर एवं शरीर के अन्य हिस्से मे चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लक्की राम निषाद 29 सितंबर को अपने दोस्त लक्ष्मी नारायण साहू के साथ मोटरसाइकिल सीजी 08 बी सी 3146 से सुपेला से राजनांदगांव हाईवे रोड से वापस घर आ रहे थे। मोटरसाइकिल लक्ष्मी नारायण साहू चला रहा था। जैसे ही वे लोग बाफना टोल प्लाजा के आगे पहुंचे थे कि पीछे से मोटरसाइकिल सी जी 08 एई 1796 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल को चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों भी दोस्त दूर जा गिरे मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। लक्ष्मी नारायण को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल दुर्ग ले जाकर भर्ती किया गया, इसके बाद उसे रिफर करा कर राजनांदगांव स्थित चैतन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *