दुर्ग। एकाउंटिंग का काम करने वाले प्रार्थी कि ऑफिस के सामने खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी भारत भूषण ग्राम धनोरा निवासी है और वह सी ए राजेश मरोटी के यहां अकाउंटिंग का काम करता है। 30 सितंबर की सुबह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो सीजी 07 बीडी 4894 को राजेश मरोटी के ऑफिस के सामने खड़ी कर वह काम पर चला गया था। शाम लगभग 4:00 बजे वापस आया तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी
अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली थी।