तीन स्थानों पर आंगन मिलन एवं सेवा संकल्प समारोह, खेलकूद के साथ स्वस्थ शिशुओं को किया गया पुरस्कृत

दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज हनुमान मंदिर के पास, शकुंतला स्कूल , विवेकानंद स्कूल के पास आंगन मिलन एवं सेवा संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
समारोह के दौरान मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के साथ बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें कुर्सी दौड़, मेंढक दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। महिलाओं की रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वस्थ पाए गए बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।


समारोह में मुख्य अतिथिगण वार्ड 11 पार्षद आशीष चंद्राकर जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *