दुर्ग।पद्मनाभपुर निवासी व्यवसायी नलिन कुमार लुनिया की कार सीजी 07 बी एच 9100 में बुधवार की देर रात को अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
कार में आग लगने की सूचना दुर्ग अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद एक दमकल वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।
अग्निशमन कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया। आग पर काबू पाने में करीब एक दमकल वाहन के पानी का इस्तेमाल किया गया। टीम ने आग को आसपास फैलने से भी रोक लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। राहत की बात रही कि मौके पर किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
कार में आग किन परिस्थितियों में लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आग दुर्घटनावश लगी या किसी ने लगाई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार राउटे के निर्देशन में दल प्रभारी धन्नू यादव के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारी नरोत्तम टंडन, धर्मेंद्र कुमार, पवित्र और भीषण ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की।