घर के हाल में रखे सोने के जेवरात और रकम की चोरी

दुर्ग। गिरवी रखने के लिए बैग में रखे सोने के जेवर तथा साथ में रखी गई रकम की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली।प्रार्थिया की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती मिथलेश साहू बाजार चौक रसमड़ा निवासी है और वह सब्जी बेचने का काम करती है। उसके घर में पानी की समस्या होने से बोर करने के लिए उसकी मां लता साहू को बंटवारे में मिले पुश्तैनी सोने का दो मराठी माला लॉकेट, चार नग सोने का दाना, एक नग सोने की चैन तथा उसके द्वारा खरीदे गए दो नग सोने की अंगूठी को गिरवी रखने के लिए अपने बैग में रखी थी। साथ में सब्जी बेचकर इकट्ठा किए हुए 40,000 रुपए को भी उसने बैग में रखा था। इसके बाद उस बैग को घर के हाल में 27 सितंबर को दोपहर में रखी थी। थोड़ी देर बाद ही रायगढ़ निवासी उसके मामा की बेटी ऋतिका साहू 25 वर्ष घर पर आई जो उनके ही घर में रुकी। 28 सितंबर की सुबह 9:00 बजे गैस भरवाने के लिए पैसे निकालने के लिए प्रार्थिया अपने बैग को खोली तो देखी कि उसमें रखे पैसे तथा सोने के जेवरात नहीं थे। प्रार्थिया ने घर में हर जगह उस बैग की तलाश की।इसके बाद उसने अपने मम्मी पापा और ऋतिका से भी पूछताछ की लेकिन उन लोगों ने जानकारी नहीं होने की बात कही। कुछ देर बाद बैग में रखे सोने के जेवरात में से एक सोने की अंगूठी जिसे ऋतिका साहू द्वारा एक पन्नी में लाकर उसकी मां को यह बोलते हुए दी गई कि यह अंगूठी दूसरे रूम में गिरा हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर से सोने के जेवरात और रकम के बैग की चोरी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *