अलग-अलग जगह अवैध शराब बेचते पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थान पर अवैध शराब बिक्री करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 118 पौवा देसी शराब, बिक्री की रकम एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। अवैध शराब की कीमत 11,800 रुपए तथा वाहन सहित कुल जब्त सामग्री की कीमत 62,300 रुपए से अधिक है। मुखबिर की सूचना पर थाना सुपेला, पुरानी भिलाई एवं दुर्ग पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों चंदन चौहान निवासी चिंगरी पारा सुपेला, रजत यादव निवासी पांच रास्ता सुपेला, अनीता राजपूत निवासी विश्व बैंक कॉलोनी पुरानी भिलाई, कुंती साहू शांति नगर पुरानी भिलाई, रवि टंडन निवासी नगपुरा दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *