धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाले गए जेल

दुर्ग। डबरा पारा चौक खुर्सीपार में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा धमकाने वाले तीन आरोपियों व एक अपचारी बालक सहित कुल चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की और आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया तथा एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर कुल चार धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध खुर्सी पार में धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर जेल निरुद्ध किया गया है।
25 सितंबर को डबरा पारा चौक न्यू खुर्सी पार में धारदार हथियार लेकर आरोपी गण आम नागरिकों को डरा धमका कर क्षेत्र में दहशत का वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घेरा बंदी करते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों शेख समीर 19 वर्ष निवासी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर खुर्सीपार भिलाई, देवराज साहू 19 वर्ष निवासी पड्डा प्राइम के पीछे खुर्सीपार, नरसिंह कुर्रे 21 वर्ष निवासी पड्डा प्राइम के पीछे खुर्सीपार तथा एक अपचारी बालक को पकड़ा। उनके पास से चार नग धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *