दुर्ग। घर में फॉल सीलिंग वायरिंग के कार्य के दौरान प्रार्थी के घर से वायर की चोरी हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुदीप मित्रा प्रदीप्ति नगर सड़क पांच बोरसी निवासी है। उसके घर में फॉल सीलिंग वायरिंग का काम चल रहा है। फॉल सीलिंग वायरिंग का काम मेहताब नाम का लड़का कर रहा है एवं उसके दो साथी भी इस कार्य में लगे हुए है। 23 सितंबर की शाम को वायरिंग का काम करके घर में ताला लगाकर सभी चाबी को बाउंड्री वॉल गेट के बीम में रखकर चले गए थे। 24 सितंबर की सुबह 10:00 बजे काम करने आए और ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि घर में लगे वायर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गेट के पास रखी चाबी से ताले को खोलकर अंदर प्रवेश किया गया और वायर को काटकर एवं खींचकर चोरी कर ले गया। चोरी गए वायर की कीमत लगभग 50000 रुपए आंकी गई है।