उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 200 प्रतिभागियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई। दुर्ग पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। उतई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंगल भवन उतई में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने सहभागिता की तथा साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डेटा प्राइवेसी, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग तथा व्यक्तिगत जानकारी साझा करने की सीमाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं प्रतिभागियों को ओटीपी, पिन, सीवीवी एवं पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक, कॉल एवं संदेशों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करने तथा घटना की जानकारी पुलिस को देकर त्वरित कार्रवाई में सहयोग करने की जानकारी भी दी गई।
इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ,सहकारी समिति दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू तथा अन्य जन प्रतिनिधि गण, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती उषा झा, महिला सुपरवाइजर श्रीमती प्रमिला वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन, रेंज साइबर थाना से उपनिरीक्षक डॉक्टर संकल्प राय, दुर्ग पुलिस रक्षा टीम तथा थाना उतई का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *