घर के सामने खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी

दुर्ग। काम से आने के बाद घर के सामने खड़ी की गई मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पूनम चंद साहू बजरंग चौक पुलगांव निवासी है और सेंट्रींग का काम करता है। वह अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस सीजी 07 सी एफ 4207 को लेकर काम पर से 19 अगस्त की शाम को आया और अपनी मोटरसाइकिल को घर के सामने खड़ी कर दिया था। रात लगभग 11:30 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर निकल कर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। इसके बाद वह सोने चला गया था। सुबह उठकर देखा तो खड़े किए जगह पर मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *