सार्वजनिक संस्थाओं की पहल से यातायात पुलिस को मिले 35 स्टांपर

दुर्ग। जनहित में सार्वजनिक संस्थाओं की पहल पर यातायात पुलिस को 35 स्टॉपर मिले हैं। यातायात पुलिस को मेघा गंगा ग्रुप दुर्ग द्वारा 20 नग एवं कोशी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट करंजा भिलाई के द्वारा 15 नग स्टांपर प्रदान हुए हैं।
सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक संस्थाओं द्वारा यातायात पुलिस को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में मेघा गंगा ग्रुप दुर्ग ने 20 नग तथा कोशी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट करंजा भिलाई ने 15 नग कुल 35 नग स्टांपर यातायात पुलिस को जनहित में प्रदान किए हैं। इस स्टॉपर का उपयोग मार्ग डायवर्सन ,दुर्घटना स्थल, विशेष यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षित यातायात संचालन के लिए किया जाएगा। संस्थाओं की इस पहल से यातायात पुलिस को सड़क पर बेहतर एवं सुरक्षा यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *