रियल एस्टेट से जुड़े दो कारोबारी के यहां ईडी का छापा

दुर्ग। शहर में गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे दो कार में पहुंचे 7 अधिकारियों की ईडी टीम ने रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर छापा मारा। इस टीम में लगभग 7 अधिकारी जांच में लगे हुए थे। सुबह से ही दोनों के निवास पर कार्रवाई प्रारंभ हो गई थी। बताया जाता है कि सजल जैन और विश्वास गुप्ता कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के काफी करीबी है और बहुत से अधिकारियों का पैसा इन दोनों व्यक्तियों के रियल एस्टेट के कारोबार में लगा हुआ है। बताया जाता है कि पूर्व में भी एसीबी एवं ईओडब्ल्यू की टीम यहां पर कार्रवाई कर चुकी है। कार्रवाई के संबंध में मौजूद अधिकारियों ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ के जवान कार्रवाई स्थल पर मौजूद रहे। दिन भर ईडी की टीम जांच में जुटी रही।जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई को कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल के यहां हुई ईडी की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है दुर्ग के गांधी चौक स्थित जय आनंद परिसर जैन गली निवासी सजल जैन एवं शनिचरी बाजार स्थित श्रीराम हार्डवेयर के संचालक विश्वास गुप्ता के कार्यालय एवं आवास पर कार्रवाई की गई है। सजल जैन का संबंध रिद्धि- सिद्धि बिल्डर से बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *