दुर्ग। महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन में कई भैंसों को भरकर कत्ल खाना ले जा रहे आरोपियों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली की पाऊवारा पुरई रोड नर्सरी के पास पुरई में महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन सीजी 04 पी एफ6904 खड़ी करके कुछ लोग पशुओं भैंस को भर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कुछ व्यक्तियों को पकड़ा। आरोपी बोलोरो पिकअप वाहन में बने डाला में भैंस को डाल रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए बाकी लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी कमल गोस्वामी निवासी आदर्श नगर उतई, कमलेश गिरी आदर्श नगर उतई, जागेश्वर सिंह आदर्श नगर, करण गिरी बजरंग चौक डुण्डेरा, टोमन यादव आदर्श नगर उतई, मनीष साहू बजरंग चौक डुण्डेरा, नितिन कुमार साहू डुण्डेरा का होना बताया। सभी लोग भैंस को अवैध लाभ अर्जित करने के लिए कत्लखाना ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन, मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सी जी 07 एल बी 1123 एवं तीन नग मवेशी भैंस को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10, 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।