दुर्ग। अलग-अलग घर के बरामदे में गैस सिलेंडर की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। तीनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305 ए, 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुरेंद्र दास एल आई जी 175 बोरसी एक्सटेंशन निवासी है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 18 अगस्त को वह अपने घर के बरामदे में एक नग खाली सिलेंडर एचपी कंपनी का रखा था। दोपहर को 2:00 बजे उसे सिलेंडर को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर लिया। प्रार्थी आरिफ मोहम्मद निवासी केलाबाड़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 16 अगस्त को अपने घर के बरामदे में दो नग खाली सिलेंडर एचपी कंपनी का रखा हुआ था। दोपहर में दोनों सिलेंडर को अज्ञात आरोपी बरामदे में घुसकर चोरी कर ले गया। दोनों सिलेंडर के नीचे भाग में एमडी लिखा हुआ है जिसे वह पहचान लेगा। आसपास पता तलाश करने पर जब सिलेंडर नहीं मिला तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
इसी तरह जोन दो सड़क नंबर 6 न्यू आदर्श नगर निवासी नेम सिंह साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शिक्षा विभाग मे कार्यरत है। 17 अगस्त को उसने अपने घर के बरामदे में एक नग खाली सिलेंडर एचपी कंपनी का एवं एक नग खाली सिलेंडर इंडियन कंपनी का रखा हुआ था। दोपहर में अज्ञात आरोपी ने दोनों सिलेंडर की चोरी कर ली। सभी मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।