दुर्ग के पाटन में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पाटन शराब भट्टी में 22 वर्षीय रूपेश कुमार वर्मा का 28 वर्षीय विपिन चंद्राकर से विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई।
मारपीट में रूपेश के पेट के आसपास चोटें आईं।
डायल-112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए, लेकिन रात करीब 9 बजे उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
मर्ग जांच और शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंतरिक चोट सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पाटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।