जयभारत ग्रुप ने राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

दुर्ग के उरला वार्ड 58 स्थित डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर वाचनालय में वाचनालय समिति एवं जयभारत ग्रुप FCद्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । जिसमें नगरवासियों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और अपनी सहभागिता दी। मुख्य अतिथि वीणा मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विशिष्ट अतिथियों में अक्षुत राव,दुखितराम वर्मा,राकेश तेजवानी,राजेश साहू,हरिदास चौधरी,राजेश भौतिक,विनीता भोयर, राजकुमार,जे.आर साहू रहे।संयोजक सविता बौद्ध की पहल से राष्ट्रीय पर्व पर मोहल्लेवासी प्रत्येक परिवार के वरिष्ठ नागरिक को बारी-बारी से ध्वजारोहण और तिरंगा फहराने का सुअवसर प्रदान करने और आपसी भाईचारे,बंधुत्व और एकता की संकल्पना साकार हुई ।शांति प्रजापति और विशाखा कुर्रे के निर्देशन में बच्चों की ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को पारितोषित दिया गया। धनंजय प्रजापति ने देश में एआई के नुकसान और फायदे की जानकारी देकर जागरूक रहने का संदेश दिया। अजित कुर्रे,ज्योति मेश्राम,महेंद्र बौद्ध,महानंदा,ममता,ललिता,नम्रता सुनंदा,वर्षा,शालिनी,कृष्णा पांडे,विपुल बागड़े,हेमंत बर्वे,सिद्धि आदि ने विशेष कार्यभार संभाला। सुलोचना बौद्ध और नर्मदिया यादव ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। वहीं बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रोहिदास मेश्राम,अशोक लवाहत्रे,ध्रुवकांता चौधरी,जगदम्बा,
,रिंकू संगोले,संजू चौरे,गीता साहू,शशि श्रीवास्तव,रीता ढ
दहाटे,करुणा बौद्ध,निर्मला,शकुन यादव,मंजू,इंद्रा वासनिक,उमा जायसवाल,रागनी रोशन,पद्मा भोरजार,हर्षिला,उर्मिला,रीना,सलोनी,नीलू तांबे,देशलहरे मैडम और साहू मैडम आदि बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *