भिलाई।ओजस्वी अपार्टमेंट मैत्रीनगर, रिसाली में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पृथा रुद्रा का स्वागत सुचेता रॉय, आशा भानगु, सोनी चौधरी, अर्चना आलदक, प्रमिला यादव एवं प्रिया सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। अपने संबोधन में पृथा रुद्रा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि एकता, आपसी सम्मान, स्वच्छता, सहयोग और भाईचारे की भावना ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी से कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देने का आह्वान किया।