दुर्ग। उरला वार्ड 58 स्थित डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर वाचनालय में वाचनालय समिति एवं जय भारत ग्रुप एफ सी द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि मीना मिश्रा ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। विशिष्ट अतिथियों में अछूत राव दुखितराम वर्मा, राकेश तेजवानी, राजेश साहू, हरिदास चौधरी, राजेश भौतिक, विनीता भोयर, राजकुमार जे आर, साहू के संयोजक सविता बौद्ध ने बताया कि इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान अजीत कुर्रे, ज्योति मेश्राम, महेंद्र बौद्ध, महानंदा, ममता, ललिता, नम्रता, विपुल बागड़े ,रोहिदास मेश्राम, निर्मला, शकुन यादव आदि मौजूद थे।