दुर्ग। बोरसी स्थित गौसुलवरा मस्जिद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और भाईचारे से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मस्जिद के मौलाना मोहम्मद फैजान रजा सक्काफी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित बच्चों और लोगों ने राष्ट्रीय गीत के साथ ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के बाद सभी को मिठाई वितरित की गई। पूरे आयोजन में देशप्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद फैजान रजा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन वीर शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश में अमन-चैन, शांति और सौहार्द कायम रहने तथा नफरत को दूर कर सभी लोगों के एकजुट होकर रहने की दुआ की।

कार्यक्रम में हाफिज व कारी मजहर आलम, मोहम्मद रफीक आलम, मस्जिद कमेटी अध्यक्ष डॉ. आदिल शेख, सिराज अहमद, शब्बीर अली मीर, नौशाद फिरोजी, एम.ए.एस. अगवान, पत्रकार शफीक कलीम, अयूब खान, एमजे आलम, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद निसार, साजिद भाई, कुरैशी भाई, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद कलीम मास्टर, मतीन खान, मोहम्मद हदीस, अमजद खान, बाबा खान, बिलाल भाई, इमरान मीर, सरफराज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संदेश: तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि पूरे देश को एक सूत्र में बांधने वाली हमारी साझा पहचान है। ऐसे आयोजन समाज को यह संदेश देते हैं कि धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर देश की एकता, शांति और भाईचारे को मजबूत करना ही सच्ची देशभक्ति है।
