दुर्ग। अधिवक्ता के निवास का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी सौरभ श्रीवास्तव छुई खदान निवासी है और उसका साईं नगर दुर्ग में पैतृक मकान है जहां उसके माता-पिता निवास करते हैं। वह समय-समय पर उनके पास आता जाता रहता है। उसके पिता की तबीयत खराब होने से 1 अगस्त को वह छुई खदान लेकर उन्हें गया हुआ था। पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि आपके मकान का लाइट बंद है। इस पर प्रार्थी 14 अगस्त को वापस अपने घर आकर मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा चैनल गेट खुला हुआ था। घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम का सामान बिखरा हुआ था
अलमारी का लॉकर तोड़कर आरोपी ने अलमारी में रखे चांदी की पैर पट्टी, दो गुल्लक एवं बेडरूम में रखे पीतल, कांसे के बर्तन, अलमारी में रखे नगदी 10000 रुपए की चोरी कर लिया था।