दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।पुलिस ने बताया कि प्रार्थी चंद्र प्रकाश सिंह वार्ड नंबर 37 गंजपारा दुर्ग निवासी है और वह पवार ट्रांसपोर्ट सिलोदा में मैनेजर के पद पर काम करता है। प्रतिदिन की तरह वह अपनी मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी 08 डब्ल्यू 6332 को किशोर ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने सीसीटीवी सुरक्षा होने के कारण वहा खड़ा करता था। 12 अगस्त को दोपहर में उसने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा किया था।13 अगस्त को सुबह 7:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचा तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल होंडा शाइन नहीं थी। चोरी गए वाहन की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है। आसपास पता तलाश करने के बाद जब मोटरसाइकिल नहीं मिली तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *