कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। मथुरा साइकिल स्टोर्स में काम करने वाले युवक की मोटरसाइकिल को कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी के पैर, कमर, सिर आदि में चोटे आई वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।लोगों ने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उपचार के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलगांव पुलिस ने बताया कि प्रार्थी त्रिलोक चंद साहू ग्राम हिर्री चौकी लिटिया थाना बोरी निवासी है। 7 अगस्त को वह ग्राम हिर्री से अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 सी जेड 6583 को चलाकर अपने सेठ गोपाल के यहां दुर्ग ग्रीन सिटी जा रहा था। सुबह लगभग 10:30 बजे महेश कॉलोनी के सामने में रोड पर दुर्ग की ओर से आ रही कार सी जी 08 बी डी 0129 के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी दूर जा गिर और उसे चोटे आई वहीं मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *