दुर्ग। इंडोफिल इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नकली इंडोफिल एम 45 कीटनाशक दवा उत्पादन करने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने के संबंध में कृषि विकास अधिकारी सिरसा श्रीमती नीलिमा राजपूत की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने श्रीमती के उमा राव के खिलाफ धारा 63 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया नीलिमा राजपूत कृषि विकास अधिकारी सिरसा के कृषि विभाग में पदस्थ है। 30 मई 2025 को रंजीत कुमार सिंह पिता बिंदेश्वर सिंह इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी द्वारा कंपनी के प्रमुख जांच कर्ता के पद पर कार्यरत है, उन्हें गुप्त सूचना से पता चला कि मोहन नगर थाना के अंतर्गत शंकर नगर साईं मंदिर के पास इंडोफिल एम 45 नकली कीटनाशक दवा उत्पाद की जा रही है। सूचना के आधार पर कंपनी द्वारा सर्वे किया गया। इसमें पता चला कि इंडोफिल एम 45 नकली कीटनाशक दवा तैयार किया जा रहा है जो कि कानूनन अपराध है। जानकारी मिलने पर कृषि विभाग ने संयुक्त टीम गठित कर श्रीमती उमा राव के घर की जांच की। जांच में 130 भरे हुए पैकेट, 700 रिक्त पैकेट एवं एक सीसिंग मशीन प्राप्त हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।