दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की दिनदहाड़े चोरी

दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माहूद बी जिला बालोद में शिक्षक के पद पर पदस्थ प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सरस्वती कुंज रिसाली निवासी है। 7 अगस्त को वह अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स सी जी 07 एल जेड 2018 को लेकर प्रतिदिन की तरह ग्राम चंदखुरी स्थित सार्वा फैब्रिकेशन के सामने खड़ी कर दिया था और अपने ड्यूटी पर सुबह 9:00 बजे चला गया था। जब स्कूल से वापस लगभग 5:30 बजे आया तो देखा खड़े किए जगह पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *