शहर के सभी ऑटो का सत्यापन कर होगा बारकोड जारी

दुर्ग। यातायात पुलिस में सभी ऑटो चालकों की बैठक लेकर आने वाले दिनों में सभी ऑटो का सत्यापन कर बारकोड जारी करने की जानकारी दी है। ऑटो चालकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश एवं नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया वहीं आटो चालकों को निर्धारित वर्दी में ही वाहन का संचालन करने कहा गया।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात मुख्यालय नेहरू नगर भिलाई में जिले के ऑटो चालकों एवं ऑटो संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाना था। ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। बैठक में सभी ऑटो चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने ,यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में समझाइश दी गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी ऑटो चालकों को अवगत कराया गया कि आगामी दिनों में जिले के सभी ऑटो चालकों का बारकोड आधारित सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *