दुर्ग।हेमचदं यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से मनीषा यदु पिता प्रेमलाल यदु माता श्रीमति देवकी यदु ने शिक्षा विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की उनके शोध का विषय – वैदिक गणित का समस्या समाधान क्षमता एवं जिज्ञासा पर प्रभाव का अध्ययन रहा, उन्होने अपना शोध कार्य शोध निर्देशक डॉ. रामा यादव (सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक) कल्याण स्नातकोत्तर महाविचालय सेक्टर-7, भिलाई नगर, जिला – दुर्ग के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया, वर्तमान में श्रीमती मनीषा यदु अग्रसेन महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है इस उल्लेखनीय कार्य में शोधार्थी मित्रों, बड़े भाई रमेश यादव, ससुर नंदलाल यादव, सासु माँ-श्रीमति प्रवीणकला यादव, पति नीरज यादव एवं परिवार का विशेष सहयोग रहा। इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, गुरूजनों, सहकर्मियों, मित्रों एवं यादव ठेठवार समाज के लोगों ने बधाई दी।