“स्वच्छता के दावों पर सवाल! घर के सामने नाली का मलबा डालने से वार्डवासियों में नाराज़गी”

दुर्ग नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 38 बैजनाथ पारा में कथित तौर पर एक घर के सामने नाली का मलबा डाल दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद रामचंद्र सेन के निर्देश पर नाली से निकाला गया मलबा एक घर के सामने डाल दिया गया। उनका आरोप है कि इससे आसपास गंदगी फैल रही है, दुर्गंध उठ रही है और क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

रहवासियों ने सवाल उठाया कि यदि सफाई के नाम पर निकाला गया कचरा और मलबा समय पर नहीं उठाया जाएगा, तो स्वच्छता अभियान का उद्देश्य कैसे पूरा होगा? उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि मलबे को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बनने दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *