स्कूटी की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल,अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। मार्केट से सामान खरीद कर घर वापस लौट रहे युवक की मोटरसाइकिल को स्कूटी चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे युवक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। शिकायत पर मोहन नगर पुलिस आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता पवन कुमार पाठक ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह आदित्य नगर ईडब्ल्यूएस 945 पानी टंकी के पास रहता है। उसका दामाद अभिषेक शर्मा 3 अगस्त को अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सी जी 07 सी डब्ल्यू 6639 से शाम को मार्केट गया हुआ था। वह सामान खरीद कर घर वापस आ रहा था इसी दौरान आदित्य नगर पानी टंकी के पास मोड पर स्कूटी जूपिटर सीजी 07 सी के 8894 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे अभिषेक के सिर,आंख, हाथ आदि में चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *