खेत में बने मकान का ताला तोड़कर सामानों की चोरी

दुर्ग। खेती किसानी का काम करने वाले प्रार्थी के खेत में बने मकान से अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़कर सामानों की चोरी कर ली।प्रार्थी की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।पुलिस ने बताया की प्रार्थी हीरामन देशमुख के खेत में मकान बना हुआ था जिसमें बोर का सभी सामान रखा हुआ था। 1 अगस्त को प्रार्थी ताला लगा कर अपने घर वापस आ गया था। दूसरे दिन सुबह जब आप अपने कृषि कार्य करने वाले मकान में जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। 50 मीटर बोर केबल, एक सीलिंग पंखा, तीन नग कुल्हाड़ी, एक सब्बल ,एक नग पेंचिस सहित अन्य सामान की चोरी अज्ञात आरोपी ने कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *