दुर्ग। गाय से टकराकर हुई दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम एवं जांच के बाद आरोपी मोटरसाइकिल चालक सुनील महतो के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 184, 106 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि 10 जून 2025 को मृतक अनिल महतो पिता विश्वनाथ महतो 35 साल निवासी गणेश चौक भाटापारा चरोदा वार्ड नंबर 22 थाना पुरानी भिलाई मोटरसाइकिल सीजी 07 डीबी 8723 के चालक सुनील चौहान निवासी खम्हरिया जुनवानी के पीछे मोटरसाइकिल में बैठकर जा रहा था। रात लगभग 8:45 बजे दीपक नगर के पास रेलवे कॉलोनी मे बने वॉशिंग लाइन से पहले मोटरसाइकिल चालक सुनील मोटरसाइकिल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते जा रहा था। अचानक रोड में गाय आने से मोटरसाइकिल टकरा गई और मोटरसाइकिल में पीछे बैठे अनिल महतो को गंभीर चोट आई थी। उसे इलाज के लिए तुरंत शंकराचार्य अस्पताल लेकर गए थे जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना पाया गया। मोटरसाइकिल चालक सुनील चौहान का इस मामले में तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाना पाया गया जिसके कारण एक्सीडेंट होने से अनिल महतो की मौत हो गई थी।