न्यायालय के सामने खड़ी एक्टिवा की दिन दहाड़े चोरी

दुर्ग। जिला न्यायालय में किसी काम से गए प्रार्थी की एक्टिवा अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी मनीष बेलचंदन संतरा बाड़ी दुर्ग में रहता है और किसानी का काम करता है। 14 जुलाई को वह अपने मामा डी राजू की एक्टिवा सी जी 07 ए वी 4854 को मांग कर जिला न्यायालय दुर्ग काम से आया था। सुबह 11:00 बजे उसने जिला न्यायालय के गेट के पास गाड़ी को खड़ी कर दिया था और न्यायालय में काम से चला गया था
दोपहर में जब वह वापस आया तो देखा उसकी एक्टिवा गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है। अपने स्तर पर गाड़ी की तलाश करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *