हत्या का फरार आरोपी नागपुर से 2 साल बाद गिरफ्तार

दुर्ग। 2 वर्ष पूर्व हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी को उतई पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी को लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबीर सूचना एवं सतत पुलिस प्रयासों के आधार पर नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था जिसे विशेष पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में हत्या एक प्रकरण में आरोपिया दीप जोत कौर संधू उर्फ निक्की एवं एक अपचारी बालिका को 14 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर फरार आरोपी सुमित लालवानी 30 वर्ष निवासी क्वार्टर नंबर 145 नारा रोड दयानंद पार्क हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जरी पटका जिला नागपुर की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसके लिए विशेष टीम गठित कर तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का लोकेशन नागपुर में प्राप्त हुआ था। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *