बंद घर मे चोर ने किया जेवरात पर हाथ साफ

दुर्ग। प्लास्टिक के गुल्लक को चाकू से काटकर रकम एवं अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी खिलेश्वर प्रसाद बघेल श्री राम विहार कॉलोनी सड़क नंबर 2 मीनाक्षी नगर दुर्ग निवासी है और वह वकालत का काम करता है। 1 अगस्त की शाम को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अपने गृह ग्राम अंजोरा ढाबा गया हुआ था। 2 अगस्त की सुबह वापस आया तो देखा में गेट का ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आरोपी ने प्लास्टिक की गुल्लक में रखे पैसे को चाकू से काटकर निकाल लिया था।आलमारी में रखे एक नग सोने की माला जिसमें चार छोटे मोती एवं एक बड़ा मोती लगा हुआ था, एक जोड़ी सोने के कान का टॉप्स, सोने का डोडला माला आदि की चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *