दुर्ग। पदमनाभपुर थाना अंतर्गत मोनो नाइट चर्च के कंपाउंड के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। अज्ञात पुरुष के शव को पुलिस ने मर्चुरी में रखा दिया है और उसके वारिसान की पतासाजी कर रही है। मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना कर रही है। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी प्रमोद रुसिया ने बताया कि सुबह अज्ञात पुरुष का शव मिला है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसने शरीर में चड्डी व बनियान पहना हुआ था
उसके बाये पैर में हाथी पांव की बीमारी है। मृतक के पास कोई ऐसा सामान नहीं था जिससे उसकी उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।