बस के नीचे आए मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत

दुर्ग। मनीष ट्रेवल्स में काम करने वाले एक युवक की बस की चपेट में आने से मंगलवार की देर शाम को मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बजरंग चौक पुलगांव निवासी शुभम साहू 25 वर्ष मनीष ट्रेवल्स में काम करता था। मंगलवार की शाम को वह मोटरसाइकिल में अपने एक साथी को बैठाकर पुलगांव चौक से मनीष ट्रेवल्स की ओर आ रहा था। इसी दौरान नाला के पास गाड़ी फिसल गई और वह गिर गया। इसी दौरान बाजू से जा रही बस की चपेट में वह आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुभम साहू की 1 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसके घर में मां और दो भाई हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *