दुर्ग यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नशे की हालत में तेज रफ्तार ट्रक चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। सिरसा गेट चौक के पास हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भाग निकला। सूचना पर नेहरू नगर चौक में नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। ब्रीथ एनालाइजर जांच में चालक के शरीर में 424 एमएल अल्कोहल की पुष्टि होने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
