दुर्ग। पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) मंगा कर भिलाई दुर्ग क्षेत्र में सप्लाई करने वाले संगठन गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। 18 ग्राम हेरोइन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध घेरादी कर जुनवानी स्थित अस्पताल के पीछे से आरपियों पास से 18 ग्राम हेरोइन, छह मोबाइल फोन एवं नशा सेवन में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। बरामद की गई सामग्री की कीमत लगभग 3,50,000 रुपए आंकी गई है।
जिला पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना सुपेला की चौकी स्मृति नगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गुरमीत सिंह रंधावा नाम का व्यक्ति पंजाब से हेरोइन( चिट्टा) मंगवा कर अपने सहयोगियों के माध्यम से भिलाई दुर्ग क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। वह व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल के पीछे मौजूद है और मादक पदार्थ की बिक्री करने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी करते हुए आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 18 ग्राम हेरोइन 6 मोबाइल फोन तथा नशा सेवन में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। आरोपी आपस में समन्वय स्थापित कर मादक पदार्थों के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री का कार्य करते थे। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों, सप्लायर,ग्राहकों, वित्तीय लेनदेन एवं पूरे नेटवर्क की स्थिति आदि की जांच कर रही है। इस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी गंभीरता से जांच कर रही है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया कि वह पंजाब से लगभग 3000 रुपए प्रति ग्राम की दर से हेरोइन खरीद कर मिलाई दुर्ग क्षेत्र में अपने सहयोगियों के माध्यम से लगभग 6000 रुपए प्रति ग्राम की दर से बिक्री करता था। गिरोह द्वारा युवाओं एवं नशे के आदी व्यक्तियों को लक्षित कर छोटे-छोटे हिस्सों में मादक पदार्थ की आपूर्ति की जाती थी, जिससे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
यह आरोपी किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह रंधावा निवासी विवेकानंद नगर चौकी स्मृति नगर, गगनदीप सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल, शुभम कुमार बैस हाउसिंग बोर्ड नालंदा स्कूल के पास थाना जामुल, जी विनीत सेक्टर 4 भिलाई, उत्तम सिंह उर्फ बॉबी कैंप दो चटाई क्वार्टर थाना छावनी, अब्दुल कादिर प्रगति नगर थाना जामुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।