भिलाई। ओबीसी महासभा जिला दुर्ग के तत्वाधान में ओबीसी वर्ग के हित संवर्धन के लिए दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर तहसील कार्यालय भिलाई 3 में तहसीलदार कुंदनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ओबीसी खिलेश्वरी, प्रदेश महासचिव ओबीसी युगल किशोर, दुर्ग जिला महासचिव राजेश विश्वकर्मा, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना गिरी, नारायण कुमार, राजेश सोनी, समन सिन्हा, सुनील कुमार, ईश्वरी वर्मा, काजल पटेल आदि सदस्यगण की उपस्थिति रही। ज्ञापन में मांग है कि ओबीसी वर्ग के लिए वन नेशन वन रिजर्वेशन लागू किया जाए जिसके अंतर्गत लंबित 27 प्रतिशत आरक्षण शीघ्र लागू करते हुए , आगामी 2027 के राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की पृथक से जातिगत जनगणना कराई जाए। ओबीसी के किसानों लिए कृषि भूमि अधिनियम बनाया जाना चाहिए ताकि ओबीसी वर्ग के भूमि की अवैध बिक्री पर रोक लगाया जा सके।