मां- बेटे ने मिलकर की चेन स्नेचिंग, दोनों गिरफ्तार

दुर्ग। शुक्रवार की सुबह लगभग 6:10 बजे प्रार्थिया श्रीमती उमा देवी 70 वर्ष अपने निवास से थोड़ा दूर सड़क सेक्टर 01 सड़क नंबर 02 में मॉर्निंग वाक के दौरान चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए भट्टी थाना पुलिस ने आरोपी जी गौतम निवासी कैंप एक शांति पारा तथा उसकी मां जे पार्वती पति ईश्वर निवासी शांति पारा केंप एक छावनी को पकड़ा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से सोने की चैन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल में सवार महिला एवं पुरुष पीड़िता के पास आए और अज्ञात महिला प्रार्थिया के पास आकर लकड़ी से फूल तोड़ा करो बोली। इसके बाद अचानक प्रार्थिया के गले से सोने का चैन वजनी लगभग 20 ग्राम कीमती लगभग 2 लाख 50 हज़ार की झपटमारी कर ली। इसके बाद दोनों आरोपी मोटर साइकिल से भाग गए थे। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी पुलिस कर रही थी। पतासाजी विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *