दुर्ग। दो मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में हीरो एचएफ डीलक्स सवार युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल सीजी 07 सीपी 0611 के चालक के खिलाफ धारा 184,106(1), 125( ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि 29 जून को भागवत राम रावटे 37 वर्ष निवासी भीम कन्हार वार्ड नंबर 10 थाना सुरेगांव जिला बालोद अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 बीवी 3007 में सवार होकर 80 फीट बोरसी रोड शराब भट्टी के सामने से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल सीजी 07 सीपी 0611 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए भागवत राम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल भागवत को तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।