धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र में स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 28 जुलाई को ए.जे. इंग्लिश स्कूल की बस के बच्चों को घर छोड़ने के दौरान हुई थी।पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों ने बस रोककर चालक से विवाद किया और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में आरोपी रोहन साहू (21) को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
