दुर्ग। सुपेला थाना पुलिस ने चाकू दिखाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने वाले एक गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी मोहल्ले का रहने वाला राहुल यादव वहां पहुंचा और विवाद करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखी धारदार वस्तु (चाकू) दिखाकर डराया। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे रूपचंद रात्रे के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की।शिकायत के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी राहुल यादव (26 वर्ष), निवासी गौतम नगर, मिनीमाता बम्लेश्वरी किराना दुकान के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के खिलाफ अपराध क्रमांक 1073/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 119 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एस.एन. सिंह, पीएसआई अक्षय साहू, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला एवं आरक्षक धर्मेंद्र सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।