दुर्ग युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद की जंग दिलचस्प, ऋषि साहू और सोनू साहू और की दावेदारी बनी चर्चा का केंद्र

ऋषि साहू के पक्ष में अरुण वोरा;
सोनू साहू को देवेंद्र यादव का समर्थन, दोनों खेमों ने बढ़ाई सक्रियता

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में फिलहाल ऋषि साहू और सोनू साहू के नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। दोनों नेताओं के पीछे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन होने से मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है।

ऋषि साहू को विधायक अरुण वोरा का समर्थन मिलने की चर्चा है। एनएसयूआई से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले ऋषि साहू लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनकी दावेदारी को मजबूत करने में पूर्व दुर्ग जिला युवा कांग्रेस प्रवक्ता आमिर तिगाला और पूर्व दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिश्रा भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों नेता ऋषि साहू के समर्थन में पूरी रणनीति और संगठनात्मक कमान संभाले हुए हैं।

वही राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार सोनू साहू को विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन प्राप्त है। हाल ही में उन्होंने NSUI में अपने 15 वर्षों के संगठनात्मक सफर का समापन किया है और अब उन्हें युवक कांग्रेस की कमान संभालने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

दोनों दावेदारों के समर्थन में अलग-अलग नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से अध्यक्ष पद की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है। अब कांग्रेस संगठन के अंतिम निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हैं कि दुर्ग शहर जिला युवक कांग्रेस की जिम्मेदारी आखिर किस युवा चेहरे को सौंपी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *