भिलाई में 29 नवंबर को डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज का 51वां पारिवारिक मिलन समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी होगा

भिलाई। छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज जनकल्याण समिति द्वारा 29 नवंबर को भिलाई के सेक्टर-2 स्थित भिलाई विद्यालय मैदान में 51वें पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने की संभावना है।

समिति के अध्यक्ष सुमन सागर सिन्हा ने बताया कि आयोजन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और संगठन को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने समाज के सभी स्वजनों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

समिति के महासचिव नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि आयोजन का यह 51वां वर्ष समाज के लिए महत्वपूर्ण है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन से परिवारों को आपसी परिचय का अवसर मिलेगा, वहीं पारिवारिक मिलन से सामाजिक जुड़ाव और मजबूत होगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *