दुर्ग। अवैध गांजा बेचने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।कोतवाली एवं एसीसीयु की संयुक्त कार्रवाई में गांजा बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर कुछ व्यक्ति एवं एक महिला अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली एवं एसीसीयु टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए शिवनाथ नदी रोड मुक्तिधाम के पास टप्पा तालाब के बाजू सुलभ शौचालय के पास सारथी पारा तथा टप्पा तालाब के बाजू दीदी भवन सारथी पारा क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों चंदू देवांगन निवासी राजीव नगर दुर्ग, महेश सारथी निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला एवं मनीष सारथी उर्फ बिन्नी निवासी सारथी मोहल्ला ने मादक पदार्थ गांजा बेचना स्वीकार किया। उनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया है।आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज का विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।