मधु भैया को देखे तो भैरव आने लगते हैं, सीएम डॉ यादव ने इंदौर में चुटकी ली

उज्जैन/इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर चुटिले अंदाज में निशाना साधा। भाजपा विधायक मधु वर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि मधु भैया ने विपक्ष को ऐसी चांग चौपड़ सिखाई है कि वे आज तक उससे उबर नहीं पाए हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कि “मधु भैया ने विपक्ष को ऐसा चारों खाने चित किया कि अभी तक होश में नहीं आए हैं। पता नहीं कहां हैं, जनता के बीच क्या-क्या बोलते घूमते रहते हैं, लेकिन इधर नहीं आते। इधर आएंगे तो फिर याद दिला देंगे।” सीएम ने कहा कि मधु भैया का जलवा है। सीएम के इस भाषण को सुनकर नेताओं सहित कार्यकर्ता भी उत्साहित हो गए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक सड़क निर्माण एवं प्राइमरी व आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने स्वच्छता, जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छता अभियान के माध्यम से इंदौर ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार तथा जनकल्याण के क्षेत्रों में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने कहा कि आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती भी मिलने लगी है।

रिपोर्ट:- आशिफ खान (उज्जैनी), मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *