दुर्ग। सुपेला थाना अंतर्गत अलग-अलग जगह पर खड़ी दो मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी परमेश्वर देवांगन नेहरू भवन के पीछे सुपेला में रहता है और वह श्याम फर्नीचर सुपेला में ड्राइवरी का काम करता है।18 जून की दोपहर में वह शासकीय देशी शराब भट्टी लक्ष्मी मार्केट सुपेला में शराब लेने के लिए अपने दोस्त राजेंद्र साहू के साथ अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सी जी 07 सी पी 9765 से गया हुआ था। मोटरसाइकिल को लॉक करके उसने शराब भट्टी के पास खड़ी कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आए तो देखा खड़े किए जगह पर मोटरसाइकिल नहीं थी। चोरी गए वाहन की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है। इसी तरह प्रार्थी वेदराम जांगड़े ने शिकायत दर्ज कराई कि वह संजय नगर निवासी है और छोकरा जींस हाउस में काम करता है। 17 जून को उसने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सी जी 07 सी जी 6628 को लेकर काम पर छोकरा जींस हाउस चंद्रा मौर्या चौक के पास गया हुआ था। मोटरसाइकिल को उसने जींस हाउस के सामने खड़ी कर अपने काम पर अंदर चला गया था। दोपहर लगभग 3:00 बजे जब वह टिफिन निकालने वापस आया तो गाड़ी जगह पर खड़ी हुई थी। इसके बाद शाम को जब वह बाहर निकल कर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत 30000 रुपए आंकी गई है।