मोटरसाइकिल की टक्कर से दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। बिना नंबर की मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सब्जी ठेले को टक्कर मार दी। इससे दो लोगों को चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर खुर्सी पार पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राजू सोनकर कैंप एक शास्त्री नगर मुस्लिम कब्रिस्तान के पास रहता है और घूम-घूम कर ठेला में सब्जी बेचने का काम करता है।28 मई की रात को वह एवं अमित सोनकर सब्जी बेचकर अपने सब्जी ठेला को लेकर अपने घर पावर हाउस जा रहे थे। आईटीआई खुर्सी पार सर्विस रोड के पास पहुंचे थे तभी पावर हाउस भिलाई की ओर से आ रही बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल केटीएम के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अमित सोनकर के सब्जी ठेला को सामने से टक्कर मार दी। इससे अमित सोनकर को चोटे आई एवं उसके ठेला से प्रार्थी के सब्जी ठेला को ठोकर लगने से प्रार्थी राजू सोनकर के हाथ पैर में चोटे आई और प्रार्थी बेहोश हो गया। इस पर आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 को फोन कर सूचना दी। डायल 112 टीम ने प्रार्थी एवं अमित सोनकर तथा मोटरसाइकिल चालक आदित्य चौधरी को शासकीय अस्पताल सुपेला लेकर गए। वहां से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद प्रार्थी एवं अमित सोनकर को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज कराने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *