अज्ञात आरोपी ने घर के बाहर खड़ी वाहनों को लगाई आग

दुर्ग। न्यू कृष्णा नगर वार्ड 08 सुपेला में घर के बाहर खड़ी दो वाहनों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा देने का मामला सामने आया है। घटना में एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
न्यू कृष्णा नगर निवासी अनुसुईया साहू टेलीकॉलिंग का कार्य करती हैं। 17 जून की शाम काम से लौटने के बाद अपनी स्कूटी सी जी 24 टी 7589 को घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर कमरे के अंदर चली गई थीं। रात करीब 10:30 बजे बारिश होने पर वह वाहन को ढकने बाहर आईं, तब स्कूटी सुरक्षित थी।
रात लगभग 1:30 बजे पड़ोसन चंपा ने उन्हें सूचना दी कि उनकी स्कूटी मे आग लगी हुई है। बाहर आकर देखा कि स्कूटी के साथ वहीं खड़ी मोटरसाइकिल सी जी 07 ए क्यु 7660 भी आग की चपेट में थी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों वाहनो पर पानी डालकर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक दोनों वाहन जल चुके थे।

पीड़िता ने बताया कि घटना से उन्हें लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले के प्रत्यक्षदर्शियो ं मे ं पड़ोसी चंपा, उनके पति राजू लाल तथा आसपास के अन्य लोग शामिल हैं।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सुपेला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0874/26 के तहत धारा 326 (f) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *