अवैध शराब की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 29 पौवा अवैध देशी मदिरा एवं नगदी रकम जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2)छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब, गांजा एवं नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 20 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चंदखुरी में एक आरोपी अवैध रूप से ही शराब की बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पवन निर्मलकर निवासी चंदखुरी के कब्जे से 29 पौवा देशी मदिरा मसाला तथा बिक्री की रकम जब्त की है, जब्त सामग्री कुल 3100 रुपए की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *